फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल लेंगे बच्चों की क्लास, पूर्व डीपीआई समेत ये सभी दिग्गज देंगे ज्ञान

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पवन बंसल - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल जल्द ही स्कूल में पढ़ाएंगे। पूर्व सांसद ने शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी शिक्षा विभाग की ओर से उनके चयन के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। बंसल के साथ सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए कई और लोगों ने भी आवेदन किया है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही बंसल की शहर के किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग तय कर देगा। 
विज्ञापन


सुनने में यह कुछ अजीब लगे, लेकिन पूर्व सांसद पवन बंसल ने टीचिंग प्रोफेशन में जाने की तैयारी कर ली है। वह शहर के सरकारी स्कूल में लीगल लिट्रेसी और पर्यावरण पर 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को लेक्चर देंगे। लेकिन बंसल को पढ़ाने के लिए कोई मेहनताना नहीं मिलेगा। बंसल को हफ्ते में एक दिन एक घंटे पढ़ाने का समय मिलेगा। 

गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी बदनौर द्वारा कुछ रोज पहले मनीमाजरा के गवर्नमेंट स्कूल के उद्घाटन मौके पर शहर के रिटायर्ड जज, वकील, शिक्षक, आईएएस, पीसीएच-एचसीएस, जर्नलिस्ट  के अनुभवों का सरकारी स्कूल के बच्चों को फायदा देने का प्रपोजल तैयार करने का सुझाव दिया था। यूटी शिक्षा विभाग ने ट्राइसिटी के रिटायर्ड लोगों से सरकारी स्कूल में अपनी फील्ड के अनुसार हफ्ते में एक घंटा या एक पीरियड पढ़ाने को लेकर आवेदन मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किए आवेदन

चंडीगढ़ में गवर्नर बदनौर और सांसद खेर ने किया स्कूलों का उद्घाटन - फोटो : File Photo
शिक्षा विभाग के पास विभिन्न फील्ड से रिटायर्ड करीब 80 लोगों ने पढ़ाने के लिए आवेदन किया है। अधिकारी अब आवेदनों की छटनी में लगे हैं। जल्द ही आवेदन करने वालों का इटंरव्यू लिया जाएगा और चुने गए विषय एक्सपर्ट को उनकी पसंद के अनुसार स्कूल अलॉट किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार  चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरपर्सन प्रो.देवी सरोही, पूर्व डीपीआई स्कूल एसके सेतिया,पीयू ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट सेंटर डायरेक्टर डॉ.जयंती दत्ता, विंग कमांडर जेएस भल्ला सहित शहर की कई नामी हस्तियों ने पढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। विभाग के पास अभी भी लगातार चिट्ठियां पहुंच रही हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें