फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल ने किरण खेर पर साधा निशाना, बोले- सिर्फ वाहवाही की भूखी हैं सांसद

Sun, 29 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Pawan Kumar Bansal
विज्ञापन
लीज होल्ड से फ्री होल्ड की कन्वर्जन फीस में भारी बढ़ोतरी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर को निशाने पर लिया। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा को खरी खरी सुनाई।
विज्ञापन


 बंसल ने कहा कि हम धन्यवाद करते है कि पहली बार चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन व हरमोहन धवन ने अपनी ही सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सच बोलने की हिम्मत दिखाई। कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि तुगलक कौन है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कन्वर्जन फीस बढ़ोतरी को तुगलकी फरमान बताया था। बंसल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कन्वर्जन फीस 1710 रुपये थी, जो आज साढ़े तीन साल बाद लगभग 47 गुना बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे रोल बैक किया जाएगा। नोटबंदी, जीएसटी की मार के बाद भाजपा ने तीसरा बड़ा तुगलकी फरमान चंडीगढ़ की जनता को दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

Pawan Kumar Bansal
सांसद किरण खेर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन किरण खेर ने फ्री होल्ड की घोषणा की ओर वहां भंगड़ा भी डाला गया उससे आज ये साबित कर दिया ये सिर्फ वाहवाही की भूखी है।

जिन कालोनियों में जाकर वह लीज होल्ड से फ्री होल्ड का क्रेडिट ले रही है। उन ईडब्लयूएस घरों की फ्री होल्ड तो कांग्रेस के कार्यकाल में ही हो गए थे। बंसल ने ये भी कहा कि 2014 के लोकसभा के चुनावों के कुछ माह पहले ये इसलिए रोक दी थी क्योंकि प्रशासन कन्वर्जन फीस 1710 से कई गुना बढ़ाना चाहता था जो में हरगिज नहीं होने देना चाहता था अब आप खुद अंदाज लगा सकते है कि कौन पार्टी जनता के हित की बात करती है।

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन छोटी छोटी बातों का श्रेय लेने को आतुर रहते है और ऐसा प्रभाव देते है कि चंडीगढ़ प्रशासन उनके बगैर नहीं चलता। आज इतनी ज्यादा जनविरोधी कन्वर्जन फीस की बढ़ोतरी की क्या वे जिम्मेदारी लेते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें