फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम को जत्थेदार का समर्थन, पर बोल गए बड़ी बात

Sat, 03 Oct 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पटना साहिब तख्त के जत्थेदार ने समर्थन तो दिया लेकिन एक बड़ी बात भी बोल गए। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने कहा कि सिख कौम के संत समाज में व्यापारियों का एक ग्रुप है। अलग-अलग बयान साबित करते है कि संत समाज खुद भी एकजुट नहीं है।
विज्ञापन


पांच जत्थेदारों के खिलाफ बोलकर कुछ तथाकथित संत विदेशों से भारी भरकम डोनेशन लेते है। अगर संत समाज के ये लोग तख्तों के जत्थेदारों के खिलाफ बोलने बंद कर दें तो विदेशी फंड भी बंद हो जाएगा।

ज्ञानी इकबाल सिंह मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। ज्ञानी इकबाल सिंह ने कहा कि संत राम रहीम के संबध में जो भी फैसला लिया गया है, वह बिल्कुल सही है। राम रहीम सिंह गैर सिख है। इस लिए उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

तख्त पर बैठने वाला गलत फैसला नहीं ले सकता

इकबाल सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है। इस लिए इस तख्त पर बैठे जत्थेदार भी सिख कौम के सर्वोच्च हैं। उन्होंने जो भी फैसला लेना होता है वह सिख कौम की बेहतरी के लिए ही लेना होता है।

फैसला समय पर और सिख कौम के पक्ष में न लेने का मतलब होता है कि सिख कौम के भविष्य के साथ अन्याय। परंतु कोई भी जत्थेदार इस पद पर बैठ कर कभी भी गलत फैसला नहीं ले सकता है। इसलिए श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश जारी होते है वह पंथक होते है।
विज्ञापन

जत्‍थेदारों पर बोलने से पहले सोच लेना चा‌हिए

इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने सिर्फ और सिर्फ जत्थेदारों के खिलाफ गलत बोलने की कसम खाई हुई है।

जत्थेदारों पर बोलने से पहले सरना को चाहिए कि वह अपने अतीत को याद कर ले। अगर जत्थेदारों ने मुंह खोला तो कई नेताओं की बोलती बंद हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरना यह भी स्पष्ट करे कि उनका बेटा चार लाख रुपये लेकर कहां गया था। राम रहीम ने जब वर्ष 2007 में माफी नामा भेजा था तो उस वक्त उसके माफीनामे पर राम रहीम के हस्ताक्षर नही थे। इस बार जो माफी नामा भेजा गया है उस पर उसके हस्ताक्षर भी है और माफी नामा भारी भाषा में सीडी भी भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें