चंडीगढ़। पीजीआई में लिवर का इलाज कराने आने वाले मरीजों को जल्द ही मेटाबाॅलिक लिवर क्लीनिक की सौगात मिलने जा रही है। इस क्लीनिक के शुरू होने से लिवर के अलग-अलग रोगों से ग्रस्त मरीजों को एक ही जगह इलाज मिल सकेगा। अगले हफ्ते तक न्यू ओपीडी में इस क्लीनिक का शुभारंभ होगा।
पीजीआई प्रशासन के अनुसार लिवर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधा के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके तहत मेटाबाॅलिक लिवर क्लीनिक को शुरू किया जा रहा है। अब तक फैटी लिवर, थायरायड और डायबिटीज वाले मरीजों को अलग-अलग इलाज कराने जाना पड़ता है, लेकिन इस क्लीनिक के संचालन के बाद उन मरीजों को एक ही जगह न्यूट्रीशन बेस ट्रीटमेंट उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि यह क्लीनिक न्यू ओपीडी स्थित लिवर क्लीनिक में ही शुरू की जाएगी।