फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काउंटर एक होने से मरीजों को भर्ती, डिस्चार्ज कराने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी में भर्ती और डिस्चार्ज के दौरान स्थिति बेहद खराब हो रही है। इसका अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती और डिस्चार्ज के लिए एक ही काउंटर का होना है। ऐसे में उस एकमात्र काउंटर पर हर वक्त लंबी कतार लगी रहती है, जिसमें मरीजों के परिजन अपनी बारी आने के लिए धक्का-मुक्की सहने को मजबूर हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में पहले दो अलग-अलग काउंटर होते थे जिससे बिना किसी परेशानी को भर्ती और छुट्टी की कागजी प्रक्रिया पूरी की जाती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से उसे बंद कर दिया गया है जिससे इमरजेंसी में आए मरीज को भर्ती कराने के लिए परिजनों को मिन्नतें करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में आए दिन कहा-सुनी भी हो रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। एक भर्ती मरीज के परिजन कहा कि इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जबकि इसकी व्यवस्था अलग होनी चाहिए। वहीं, दूसरे मरीज ने बताया कि जब वह इमरजेंसी में आया था तब उसकी दर्द से स्थिति खराब थी, लेकिन भर्ती कराने में ही लगभग 45 मिनट लग गए। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। बता दें कि रेफरल सेंटर होने के कारण जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी में मरीजों का दबाव बहुत ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें