चंडीगढ़। शहर में मानसून दस्तक देने वाला है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। इसलिए पटियाला की राव, सुखना चो आदि जैसे जल निकाय ओवरफ्लो हो सकते हैं। इससे लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है। इसलिए डीसी विनय प्रताप सिंह ने किसी भी व्यक्ति के शहर के नाले, नदियों, लेक, तालाब व अन्य जल निकाय जैसे पटियाला की राव, सुखना चो आदि के अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश के उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह आदेश 29 से लागू हुए हैं, इसलिए पुराने कानूनों के तहत ही आदेश जारी किए गए हैं। आदेश 27 अगस्त तक लागू रहेंगे।