फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगा जान दी, तीन दिन पहले 12वीं में हासिल किए थे 89 फीसदी अंक

Fri, 24 Jul 2020 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

  • सीए बनना चाहती थी लेकिन अभिभावकों पास आगे पढ़ाने को नहीं थे पैसे  
  • पटियाला के सूलर रोड की घटना, पुलिस ने मामले में धारा 174 तहत कार्रवाई की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के सूलर रोड की रहने वाली एक 18 साल की छात्रा ने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा आगे पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ जाना चाहती थी लेकिन गरीब मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। जिस बात से मानसिक तनाव में आकर बच्ची ने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन


ऑफिसर कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कौर ने बताया कि रेणु बेटी ननकू मूलरूप से यूपी के गोंडा जिला निवासी वाले थी। दो-तीन दिन पहले 12वीं का परिणाम पंजाब बोर्ड ने जारी किया था। इसमें रेणु के 89 फीसदी अंक आए थे। जिसे लेकर वह खुश भी थी। लेकिन इसी बीच बच्ची ने घर में पंखे के पास लगी लोहे की पाइप से चुन्नी की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय माता-पिता काम पर बाहर गए थे और भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने बयान दिया है कि रेणु पढ़ने में होशियार थी। सीए बनकर घर के लिए कुछ करना चाहती थी। वह चाहती थी कि चंडीगढ़ जाकर आगे की पढ़ाई करे। लेकिन गरीब मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। बस इसी मानसिक तनाव में रेणु ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें