युवक ने मां से नंबर लेकर फेसबुक पर आईडी बनाई और युवती के अश्लील फोटो बनाकर अपलोड कर दिए। मामला पंजाब के पटियाला का है। थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 20 साल की पीड़ित लड़की की मां बुटीक चलाती है।
जहां आरोपी नौजवान मोहित कुमार (21) निवासी पुराना बिशन नगर की मां कपड़े सिलवाने आती थी। आरोपी की मां को जब पता लगा कि लड़की बी फार्मेसी की ट्रेनिंग कर रही है तो उसने अपने पति के इलाज में मदद के लिए उसकी मां से लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। नंबर मोबाइल में फीड करना नहीं आया तो उसने अपने लड़के मोहित को कह दिया।