फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट रिन्यू करवाना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Fri, 09 May 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों के मौसम में सैर-सपाटे को जाने वाले लोगों के बीच पासपोर्ट की होड़ लगी है। कोई जाना चाहता है फ्रांस तो कोई कनाडा और पेरिस। ज्यादातर लोग टूरिस्ट वीजा के लिए जल्द पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के रिजनल पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में पहले 1200 लोगों का एप्वाइंटमेंट होता था अब एप्वाइंटमेंट बढ़कर 1600 तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय भी टूरिस्टों का ध्यान रखे है। उनके अनुसार जल्द पासपोर्ट बन जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें इसके लिए काउंटरों में काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


रिजनल पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि काउंटरों में एक दिन में ज्यादा काम किया जा रहा है। रिजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि तत्काल के पासपोर्ट के लिए आवेदन अब ज्यादा आने लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पासपोर्ट रेन्यू करने में एप्वाइंटमेंट लेने के बाद सिर्फ बीस मिनट का समय लगता है और पासपोर्ट मिल जाता है।

तेजी से पुलिस वेरीफिकेशन
चंडीगढ़ में पासपोर्ट विभाग के अधिकारी ने कहा कि पुलिस वेरीफिकेशन में तेजी आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के जिलों के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग करके उनको जल्द से जल्द वेरीफिकेशन समिट करने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें