चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 24 राज्यों से महिला और पुरुष वर्ग में 350 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले सोलो और पेयर में खेले जा रहे हैं। चैंपियनशिप में ट्रडेंशनल, आर्टिस्टिक, रिद्धिमिक इवेंट में अंडर 40, 40- 50 आयु वर्ग और 50 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी अपना दमखम दिखा रहे हैं। शुक्रवार को भी मुकाबलों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए फाइनल राउंड में पहुंचने में जगह बनाई। फाइनल राउंड के मुकाबले आज खेले जाएंगे।