फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में इलाज करने आने वाले मरीजों के साथ ही यहां कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारियों को जल्द ही पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगा। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन ने नई कार्य योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत ई-ब्लॉक के पास खाली पड़े मैदान में पार्किंग बनाई जाएगी। क्योंकि इस मैदान में पूर्व में स्वीकृत पैरामेडिकल साइंसेज ब्लॉक बनाने की कार्य योजना को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के पास पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक बेहतर मौका मिल गया है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर ए के अत्री ने बताया कि पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए स्टेप पार्किंग बनाने पर विचार किया जा रहा था। लेकिन अस्पताल होने के कारण यहां आने वाले मरीज से पार्किंग के लिए ज्यादा शुल्क लेना उचित नहीं था। वही पार्किंग की मेंटेनेंस का कार्य भी सामान्य पार्किंग की तुलना में ज्यादा जटिल था। इसलिए उस कार्य योजना को स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। वहीं अस्पताल में चल रहे मदर चाइल्ड ब्लॉक के निर्माण करने के कारण बंद हुए पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ई ब्लॉक के खाली मैदान को चयनित किया गया है, क्योंकि वह काफी बड़ा एरिया है। वहां पर काफी संख्या में वाहनों को पार करना बेहद आसान होगा।
वीआईपी आगमन पर होती है परेशानी : बता दें की शहर में वीआईपी के आगमन पर जीएमसीएच- 32 में सेफ रूम बनाया जाता है, जिसके कारण वाहन पार्किंग की व्यवस्था बाधित हो जाती है। इस समस्या के कारण भी अस्पताल के मरीजों के साथ ही वहां कार्यरत लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए भी प्रशासन के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार की है। जिससे जल्दी इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें