फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव 2017 में बादल ही होंगे अकाली दल के CM कैंडिडेट

Fri, 26 Feb 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि 2017 केविधानसभा चुनाव में सीएम प्रकाश सिंह बादल ही पार्टी के सीएम कैंडिडेट होंगे। पार्टी बादल की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी। अगर लोगों ने जनादेश दिया तो बादल ही सीएम बनेंगे।
विज्ञापन


सुखबीर ने बुधवार रात अपने निवास पर यूएस, यूके, कनाडा, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया के एनआरआई के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बादल की अगुवाई में सरकार ने सूबे के सामाजिक, आर्थिक व सभ्याचारक हालात में सुधार को ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पार्टी अपने विकास का एजेंडा लेकर ही लोगों केबीच जाएगी।

उन्होंने एनआरआई से आगाह किया कि वह विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे एंटी-पंजाब व एंटी-सिख प्रचार से सावधान रहें। अपने 52 मिनट के पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन में सुखबीर ने तथ्यों के साथ पंजाब की तस्वीर पेश की। साथ ही बताया कि सच क्या है और विरोधी क्या प्रचारित कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी दल प्रोजेक्ट कर रहे हैं कि पंजाब दिवालिया हो गया है और पंजाबी नशेड़ी हैं। कांग्रेस के समय जीएसडीपी 504937 करोड़ था। अब यह 1351348 करोड़ है। वैट कलेक्शन से कांग्रेस राज में 19960 करोड़ आए, अब यह 62706 करोड़ है।

शिअद सरकार के प्रयासों से ही पंजाब पॉवर सरप्लस स्टेट बन सका, जो पॉवर बोर्ड 17वें स्थान पर था, 2015 में उसे बेस्ट पॉवर यूटिलिटी अवार्ड मिला। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया गया। शंभू-जालंधर, जालंधर-पठानकोट, ढिलवां-अमृतसर, अमृतसर-पठानकोट, कुराली-रोपड़-किरतपुर साहिब, अंबाला-जीरकपुर-कालका रोड को फोर लेन किया गया। गवर्नेंस इंडेक्स में पंजाब नंबर एक पर है, जल्द 2174 सेवा केंद्र शुरू हो जाएंगे।

पंजाब में सात मेरिटोरियस स्कूल खोले गए, एक लाख नौकरियां दी जा रही हैं, कई अन्य लोक भलाई स्कीमें शुरू की गई हैं। उन्होंने विरोधी दलों केचेतावनी दी कि पंजाब के युवाओं को नशेड़ी कहना बंद करें। शिअद ही पंजाबियों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें