फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सर्बजोत सिंह और अर्जुन बबूता को पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के शूटर्स लगातार पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट पक्का कर रहे हैं। ताजा कड़ी में डीएवी-10 में पढ़ने वाले सर्बजोत सिंह और पूर्व छात्र अर्जुन बबूता ने ओलंपिक जाने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम में जगह सुनिश्चित कर ली है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मध्य प्रदेश की स्टेट शूटिंग रेंज में इन दिनों पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय शूटिंग के विभिन्न इवेंट के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। चार चरणों के ट्रायल के बाद हर इवेंट से शीर्ष स्थान पाने वालों को ओलंपिक का टिकट हासिल होता है। शनिवार को पुरुषों की एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह ने 584 का स्कोर कर ओलंपिक चयन ट्रायल (टी4) क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। अर्जुन सिंह चीमा 583 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वरुण तोमर (577) तीसरे, रविंदर सिंह (576) चौथे और नवीन (574) पांचवें स्थान पर रहे। वहीं पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में, नतीजों का स्टैंडिंग पर कोई असर नहीं पड़ा । संदीप सिंह (628.3 के साथ चौथे) और अर्जुन बबूता (624.7 के साथ पांचवें) ने कुल स्कोर में अपने शीर्ष दो स्थान बना रखे।
विज्ञापन


सर्बजोत सिंह : डीएवी कॉलेज-10 में एमए लोक प्रशासन (द्वितीय वर्ष) में पढ़ाई करने वाले शूटर सरबजोत सिंह ने इससे पहले पेरिस ओलंपिक के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को ओलंपिक कोटा हासिल किया था। सर्बजोत ने पिछले वर्ष कोरिया में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था। सरबजोत सिंह मूल रूप से अंबाला के धीन गांव के रहने वाले हैं।
अर्जुन बबूता : डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र और मोहाली में रहने वाले और पंजाब से खेलने वाले अर्जुन बबूता शूटिंग के खेल के बेहतरीन खिलाड़ी है। देश और विदेशों में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीत रहे हैं। वह नेशनल शूटिंग कोच दीपाली देशपांडे के पास शूटिंग की कोचिंग ले रहे हैं। वह अपनी कैटेगरी के बेहतरीन शूटर हैं। यह सब अर्जुन की वर्षों की मेहनत का नतीजा है जिसकी वजह से वह पेरिस ओलंपिक में का टिकट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें