फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद से निकाले जाने के बाद पहली बार बोले परगट सिंह

Wed, 20 Jul 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
विज्ञापन
Pargat Singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालंधर कैंट से विधायक पद्मश्री परगट सिंह के शिअद से सस्पेंड करने पर पार्टी और शहर की सियासत गर्मा गई है। परगट सिंह ने शिअद के आलाकमान पर प्रहार करते हुए कहा कि शिअद में चमचा गिरी और दलालों की भरमार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही खबर मिली मुझे शिअद से सस्पेंड कर दिया गया है तो यकीन मानिए की मुझे दिल से खुशी हुई। पार्टी व सरकार में जबरदस्त करप्शन है और जिस मिशन के लिए मैंने पार्टी को ज्वाइन किया था, वह पूरा नहीं हो सका। परगट सिंह ने पार्टी से सस्पेंड होने के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 10 मुख्य मांगों को सरकार के आगे रखा था।

समें सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट, छावनी की चुंगी का मामला, कैंट एरिया के आसपास 13 गांवों में उसारी पर प्रतिबंध, कैंट इलाके में मोबाइल टावरों की समस्या का समाधान न होना, श्मशान घाट के लिए जगह अलॉट न कर पाना, कई इलाकों में सीवरेज की समस्या, विकास कार्यों में कमी, 120 फीट रोड पर कब्जे, कैंट विधानसभा हलके में 200 नाजायज बिल्डिंग तैयार होना था। उन्होंने कहा कि उनकी इन मांगों पर सरकार ने कोई काम नहीं किया। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट को लेकर वह कई बार सीएम से मिले, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। परगट सिंह ने कहा कि इससे पहले उन्होंने सोचा था कि वह राजनीति से किनारा कर लेंगे, लेकिन अब वह राजनीति की पारी जारी रखेंगे। किस पार्टी के साथ वह खेलेंगे, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। परगट सिंह ने कहा कि वह अभी विधायक हैं और वह इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें