फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रातभर जागे अभिभावक... सुबह किस्मत ने तय किया बच्चों का स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शुक्रवार की रात हजारों अभिभावकों की बेचैनी से कटी। रातभर अभिभावकों के मन में उथल-पुथल मची रही कि उनके बच्चों को मनपसंद स्कूलों में एंट्री मिलेगी या नहीं। भाग्य पर भरोसा करते हुए शनिवार सुबह 9 बजे से अपने लाडलों को लेकर अभिभावक उत्सुकता से कॉन्वेंट स्कूलों में पहुंचे। मौका था एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए ड्रॉ का। जिन बच्चों का नाम ड्रॉ में आया उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। जिनका नाम ड्राॅ में नहीं निकला, उनके अभिभावकों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

शहर के चार काॅन्वेंट स्कूल सेंट एनीज सेक्टर-32, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26, काॅर्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9, सेंट जॉन हाई स्कूल सेक्टर -26 में एंट्री क्लास नर्सरी और यूकेजी के लिए सुबह से ही अभिभावक पहुंचना शुरू हो गए थे। स्कूलों में ड्राॅ की पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन कैमरे पर रिकॉर्डिंग भी चलाई जा रही थी। स्कूल प्रबंधन के स्टाफ और प्रिंसिपल ड्रॉ प्रक्रिया में मौजूद रहे। वहां उपस्थित बच्चों से ही पेटी और कंटेनर में रखे गए आवेदनों का निकाला गया। इसके बाद बच्चों के बाकायदा नाम बोलकर बताया जा रहा था।
चारों कॉन्वेंट स्कूलों में नर्सरी कक्षा के लिए कुल मिलाकर करीब 600 सीटें थीं, जबकि इसके लिए हजारों की संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किए। इन कॉन्वेंट स्कूलों में से बॉयज के लिए नर्सरी में प्रवेश देने वाला केवल एक ही स्कूल सेंट एनीज है। को-एड होने के कारण यहां सीटें गर्ल्स और बॉयज के बीच विभाजित हो जाती हैं। वहीं, गर्ल्स के लिए नर्सरी में प्रवेश के लिए तीन स्कूल उपलब्ध हैं। ऐसे में बॉयज स्टूडेंट्स के लिए कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में दाखिला लेना एक बड़ी चुनौती बना रहता है। जिन बच्चों का नाम ड्रॉ में आया है, उनकी सूची अगले कुछ दिनों में स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

बेटी का ड्रॉ में निकला नाम, नितिन बोले-आज सपना पूरा हो गया
सेक्टर-34 के रहने वाले नितिन ने अपनी बेटी ध्वनी का एंट्री फॉर्म सेंट एनीस स्कूल में दिया था। ड्राॅ में बेटी का नाम निकल आने से काफी खुश दिखाई दे रहे थे। नितिन ने कहा, ‘आज मेरा सपना पूरा हो गया। इस स्कूल के लिए मैंने आवेदन दिया था, उसी में नाम आ गया’। वहीं, पीजीआई में रहने और लीमा ने बताया कि बेटे के लिए एंट्री लेवल का आवेदन सेंट एनीस स्कूल में दिया था, लेकिन ड्राॅ में नाम नहीं आने पर काफी मायूसी हुई।
विज्ञापन


सभी सीटें ड्राॅ के जरिए भरीं
सेक्रेड हार्ट स्कूल 26 : 160 सीटें

सेंट एनींस स्कूल 32 में : 160 सीटें

काॅर्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर- 9 : 120 सीटें

सेंट जॉन स्कूल सेक्टर-26 : 60 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें