फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: माता-पिता बोले- झूठी हमदर्दी दिखा रहे कुछ गायक, बेटे को परेशान करने में इनका बड़ा हाथ

Sun, 28 Aug 2022 09:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

माता-पिता ने कहा कि अब वह चंद दिन और प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद अपने बेटे की हत्या का हिसाब लेने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ गायक व संगीत जगत से जुड़े लोग सिद्धू के कत्ल पर झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं लेकिन सिद्धू को परेशान करने में इनका बड़ा हाथ रहा है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में अगर सरकार चाहती तो हमें इंसाफ मिलने में देर न होती लेकिन सरकार मामले में पूरी तरह फेल है। यह बात सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरणकौर ने रविवार को गांव मूसा में अपने निवास स्थान पर सिद्धू के प्रशंसकों से कही। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से अब बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है, क्योंकि सरकार ने अब तक ये भी नहीं बताया कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा क्यों वापस ली गई, उलटा सरकार ने सुरक्षा वापस लेने वालों को बड़े पदों पर बैठाया है।

विज्ञापन


माता-पिता ने कहा कि अब वह चंद दिन और प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद अपने बेटे की हत्या का हिसाब लेने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ गायक व संगीत जगत से जुड़े लोग सिद्धू के कत्ल पर झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं लेकिन सिद्धू को परेशान करने में इनका बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सिद्धू कोई गाना निकालता था तो ये लोग उसकी टांग खींचते थे, उन्हें अंदर से जलन होती थी। 

अब वह इंसाफ लेकर रहेंगे, सिद्धू के लिए झूठी हमदर्दी दिखाने वालों की उन्हें कोई जरूरत नहीं है। वह खुद सिद्धू के प्रशंसकों के सहारे सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर राजनीति करने का आरोप लगाकर कह रहे हैं कि वह सिद्धू की मौत पर मशहूर होना चाहते हैं लेकिन लोगों को ऐसी बात करने में शर्म आनी चाहिए, क्योंकि अब उन्हें राजनीति नहीं अपने बेटे की मौत के लिए इंसाफ लेना है।
विज्ञापन


मूसेवाला की याद में बनेगा पुस्तकालय  
फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह ने गांव मूसा में सिद्धू की याद में बनने वाले पुस्तकालय के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये दिए हैं। अमर सिंह ने यह पत्र पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पंचायत के नाम पर सौंपा है। सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि मैंने अपनी सांसद निधि फंड से 20 लाख रुपये मंजूर किए हैं। पंजाब प्रधान राजा वड़िंग की मौजूदगी में सिद्धू मूसेवाला के पिता को मंजूरी पत्र सौंपा है। सिद्धू मूसेवाला हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें