फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने वाले माता-पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-9 की झाड़ियों में दो दिन की नवजात बच्ची को फेंकने के मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बच्ची दंपती की छठी बेटी थी। हाालंकि, अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी माता-पिता बीते 8 सितंबर की रात पीजीआई से लौट रहे थे। इसी दौरान मां के दूध पिलाते हुए बच्ची की मौत हो गई। घबराए दंपती ने शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का जन्म सातवें महीने में हुआ था, जिससे वह बेहद कमजोर थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा कि बच्ची की स्वाभाविक मौत हुई थी या हत्या की गई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बच्ची के पैर पर सेक्टर-16 अस्पताल का टैग देखा। इससे अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला गया और दंपती की पहचान हो गई। दोनों को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह बच्ची का शव मिला, वहां से करीब 300 मीटर दूर दंपती रहते हैं। दोनों वहीं रहकर निर्माण कार्य करते थे। मां ने 6 सितंबर को सेक्टर-16 अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बच्ची को बेहद कमजोर और कम वजन का बताया था। आठ सितंबर को पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें