सेक्टर-17 में स्कूली बच्चों ने अभिभावकों के साथ स्कूल फीस लेने को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पेरेंट्स यूनिटी फॉर जस्टिस के बैनर तले अभिभावकों ने बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। इसमें ट्राइसिटी के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-17 प्लाजा में प्रदर्शन के दौरान सदस्य मनीष सोनी ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कई तरीके से विरोध प्रदर्शन हुए हैं। स्कूल बंद हैं और फीस मांगी जा रही है जबकि कोरोना के कारण परिवारों के पास रोजगार नहीं रहे हैं। फिर भी अभिभावक अपने बच्चों की खातिर उचित शुल्क देने को तैयार हैं लेकिन स्कूल पूरी फीस वसूलना चाहते हैं।