फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्सल देरी से बुक किया, दो हजार चूजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग की लापरवाही से करीब दो हजार चूजों की मौत हो गई। पार्सल ऑफिस के मुलाजिमों की ओर से इसकी बुकिंग में लापरवाही बरती गई। यह चूजे हेमकुंड एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से जम्मू भेजे जाने थे। पार्सल बुकिंग कराने वाले डीपी दुबे ने आरोप लगाया दो हजार चूजों की बुकिंग समय पर नहीं हुई। इस कारण यह मरे हैं। इसके विरोध में बुधवार को लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ के रहने वाले डीपी दुबे ने आरोप लगाया कि वह पार्सल विभाग में मंगलवार को रात आठ बजे पैरिसेबल आइटम की बुकिंग कराने गए थे। इसके लिए इन्होंने रसीद कटवाई। पार्सल विभाग के मुलाजिमों ने चंडीगढ़ चीफ पार्सल सुपरवाइजर के निर्देश को हवाला देते हुए बुकिंग नहीं की। काफी समय बॉक्स में रखे होने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बुकिंग समय पर नहीं होने के कारण ऐसे हालात बन गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
भाजपा नेता एवं उत्तर पश्चिम रेलवे की जोनल स्तर की यात्री परामर्श दात्री समिति के एक्स मेंबर शशि शंकर तिवारी ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग चीफ पार्सल सुपरवाइजर राम सिंह मीना ने जबसे पार्सल विभाग का चार्ज संभाला है। तब से बुकिंग समय पर नहीं हो पाती है। इसे लेकर उन्होंने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर उपस्थिति भाजपा नेता नंद कुमार यादव, कमलेश पांडे, मुन्ना सिंह, रेल पार्सल दुलाई प्रेषक एसोसिएशन चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें