फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: परमजीत वर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूनिवर्सल ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी परमजीत वर्मा ने 70वीं एसजीएफआई नेशनल अंडर-17 चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। 21 से 26 अक्तूबर 2026 तक श्रीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में परमजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। परमजीत ने सेमीफाइनल तक के सफर में केरल, केंद्रीय विद्यालय और उत्तराखंड की खिलाड़ियों को हराया। लगातार तीन मुकाबले जीतकर उन्होंने अपनी तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच गौरव सैनी के मार्गदर्शन में परमजीत ने प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी। कोच ने कहा कि उन्हें परमजीत से भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें