फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की जेलों में अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, ये खास प्लान किए गए तैयार

Sun, 02 Dec 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब की जेलों में अब परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए प्रशासन ने खास प्लान तैयार किया है। एडीजीपी रोहित चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंद कुख्यात आतंकी, तस्करों और गैंगस्टरों पर पैनी नजर रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में सभी हाई प्रोफाइल सिक्योरिटी वाली जेल हैं। जेलों में मोबाइल फोन की रेंज खत्म करने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं। चौधरी फरोजपुर सेंट्रल जेल के 32 मुलाजिमों को तरक्की देने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर रह थे। 

विज्ञापन


एडीजीपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जेलों में पिछले 25 सालों से नौकरी कर रहे मुलाजिमों को तरक्की दी गई है। फिरोजपुर में 32 मुलाजिम हैं और प्रदेशभर की जेलों में लगभग तीन सौ मुलाजिम हैं। एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जेलों की सुरक्षा के लिए नयी भर्ती की जा रही है, हाल में दो सौ नये मुलाजिम नियुक्त किए हैं और अब चार सौ और नये मुलाजिमों की नियुक्ति की जानी है। 

विज्ञापन

demo pic
जेलों में गैंगस्टरों व तस्करों की ओर से मोबाइल फोन पर बातचीत करने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि जेलों में फोर-जी जैमर लगाने का कार्य शुरू किया है, ट्रायल भी लिए गए हैं, जिस कंपनी को ठेका दिया है वह जैमर लगाने का कार्य जल्द खत्म करेंगी। जैमर लगने से जेल के अंदर से कोई भी कैदी, गैंगस्टर व तस्कर बातचीत नहीं कर सकेंगे। जेलों में बंद कुख्यात गैंगस्टर, आतंकी, तस्करों पर चौकसी रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी। 

नाभा जेल से गैंगस्टरों के भागने के बाद जेलों में पैरा मिलिट्री फोर्स लगाने का निर्णय लिया था। पत्रकारों ने पूछा कि गैंगस्टर, तस्कर जेल के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप पर बाहर अपने साथियों से बातचीत कर लोगों को धमकियां दे रहे हैं, इस पर चौधरी ने कहा कि उन्हें एक माह हुआ है कि एडीजीपी जेल का पदभार संभाले हुए, उनके आने के बाद ऐसी कोई घटना नहीं घटी है और न ही घटेगी। 

जेल में क्षमता से अधिक कैदियों व हवालातियों के सवाल पर चौधरी ने कहा कि प्रदेश की अब ऐेसी कोई जेल नहीं है, जिसमें क्षमता से अधिक कैदी व हवालाती हैं। इस मौके पर एसडीएम अमित गुप्ता, जेल सुपरिटेंडेंट विपनदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें