फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देशभक्ति के रंग में रंगा परेड ग्राउंड, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 27 लोग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं मुख्यातिथि प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर उपस्थित लोग देशभक्ति के रंग में रंग गए। इस अवसर पर पंजाब महिला पुलिस को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। उन्हें बनवारीलाल पुरोहित ने सम्मानित किया। प्रशासक ने सार्वजनिक सेवाओं, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के 27 कर्मचारियों और आम जनता को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। चंडीगढ़ पुलिस के 22 कर्मियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशासक ने पुलिस पदक से भी सम्मानित किया। सैन्य बल एवं पुलिस दल की श्रेणी में पहला पुरस्कार पंजाब पुलिस को मिला, दूसरा स्थान चंडीगढ़ पुलिस महिला को मिला और चंडीगढ़ पुलिस-पुरुष को तीसरा स्थान मिला। होम गार्ड, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस की श्रेणी में पहला पुरस्कार चंडीगढ़ होम गार्ड ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान चंडीगढ़ सिविल डिफेंस को मिला और चंडीगढ़ फायर सर्विसेज तीसरे स्थान पर रही। एनसीसी टुकड़ियों में एनसीसी डिफेंस ने पहला, एनसीसी गर्ल्स ने दूसरा और एनसीसी नेवल विंग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर तीन रंग के गुबारे आसमान में छोड़े गए, जिन्हें देखकर हर कोई उत्साहित हो रहा था। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों और बच्चों ने रंग जमाया। ग्रिड-31 और सोरम स्कूल की ओर से दी गई प्रस्तुति सराहनीय रही। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति को भी लोगों ने सराहा। वहीं, एडवांस योगा कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, डीसी विनय प्रताप सिंह, मेयर अनूप गुप्ता, कमिश्नर आनिंदिता मित्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट
प्रशासक ने युद्ध स्मारक में दी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि
प्रशासक पुरोहित ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले सशस्त्र बलों के सभी सदस्यों की याद में बोगेनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह परेड ग्राउंड में शुरू हुआ जहां प्रशासक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने वाले पुलिस और एनसीसी कैडेटों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
विज्ञापन


पुरोहित बोले- चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा पैदा करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश

बनवारीलाल पुरोहित ने शहरवासियों से चंडीगढ़ को हरा-भरा, स्वच्छ और शांत शहर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला पहला प्रदेश है। अब चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ बढ़ रहा है। शहर में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। आगामी समय में सभी सरकारी दफ्तरों में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे। खेलों के क्षेत्र में चंडीगढ़ ने अपनी नीति में सुधार किया है। इसमें बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति जैसे प्रावधान किए गए हैं। सरकारी सेवाओं का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। चंडीगढ़ पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है।
प्रशासक ने जयशंकर प्रसाद की पंक्तियां इस पथ का उद्देश्य नहीं है, श्रान्त भवन में टिक जाना, किन्तु पहुंचना उस सीमा तक, जिसके आगे राह नहीं है... के साथ अपने भाषण का समापन किया। इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शहर के प्रतिष्ठित लोगों को राज्यपाल ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें