टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय पेपट शो में बुधवार शाम आयरलैंड के पपेट डायरेक्टर टोनी ने ‘द म्यूजिकल मेेन मेनाजीरी’ का मंचन किया।
यह पपेट शो आयरलैंड की कहानी पर आधारित था। इसको म्यूजिक के साथ पेश किया गया। इसमें म्यूजिक पर बोरिस हुनका ने साथ दिया। कार्यक्रम का आयोजनडिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर हरियाणा की ओर से किया जा रहा है।