चंडीगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा और स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौर हो पिछले लंबे समय से यह पद खाली पड़ा था और इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली लगातार प्रभावित हो रही थी।