चंडीगढ़। कैंबवाला में कूडे में बम शेल मिलने से हड़कंप मच गया। सेना ने मौके पर पहुंचकर बम शेल को कब्जे में ले लिया।शनिवार सुबह 11.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर छोटू कार वॉशिंग सेंटर के पास कूड़े के ढेर पर बम मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद एसएसपी कंवरदीप कौर, डीएसपी उदयपाल सिंह, सेक्टर-3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, ऑपरेशन सेल डीएसपी विकास श्योकंद, दमकल विभाग और बम डिटेक्शन टीम पहुंची। अधिकारियों ने देखा कि यह एक जिंदा बम शेल है। पुलिस ने इलाके को तुरंत खाली करवा लिया। पुलिस ने तुरंत सैंड बैग से बम को कवर कर दिया गया। चंडीमंदिर से सेना ने कैंबवाला पहुंचकर बम को कब्जे में ले लिया और निष्क्रिय करने की प्रकिया शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि बम शेल वॉर के दौरान इस्तेमाल किया गया हो सकता है। साल 2023 में बापूधाम कॉलोनी के पीछे बम शेल मिला था। बता दें कि इससे पहले भी शहर में इस तरह के बम शेल मिल चुके हैं।