फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न कांप्लेक्स और मोरी गेट में कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स कैटेगरी फ्री और मोरी गेट इलाके में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद मनीमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एमओएच सेनेटरी बैंक की टीम ने आसपास के घरों में सैनिटाइज करवाया और लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया। मॉडर्न कांप्लेक्स कैटेगरी फ्री में रहने वाला संक्रमित जीएमसीएच-32 में डॉक्टर है, जबकि दूसरा पॉजिटिव जीरकपुर में नौकरी करता है।
विज्ञापन

नगर निगम चंडीगढ़ के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा, इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला, मनजीत सिंह, विक्रम सिंह, सैनिटेशन टीम एमओएच से अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, नरेश तिसावर मौजूद रहे। इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला के नेतृत्व में मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स व मोरी गेट एरिया को जेट स्प्रे मशीन से सैनिटाइज किया गया। टीम ने कोविड 19 संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मुंह पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए जागरूक किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें