फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला के शिक्षकों को टैब चलाने की दी जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर और ग्रामीण स्कूलों के शिक्षकों को टैब चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से प्लान तैयार किया गया है। अब इसे स्कूलों में ट्रेनिंग देने का प्लान बनाया गया है। शहर के जिलों में में करीब चार हजार स्कूलों में छात्रों को टैब बांटे गए हैं। कई बार इंटरनेट की स्पीड कम होने पर टैब नहीं चल पाता है। इस तरह के हालात में विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लगातार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन


शिक्षक इस माध्यम से तैयार करवाएंगे सिलेबस
शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का सिलेबस तैयार अब टैब के माध्यम से करवाया जाएगा। इसमें बच्चों को विषयों को सही तरीके से पढ़ने के लिए टीचरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यार्थी बिना नेट की रूकावट के सही तरीके से पढ़ सकें इसके लिए यह काम किया जाएगा। शहर के 10वीं और 12वीं के बच्चों को बोर्ड की पढ़ाई के दौरान कई बार यह टैब रूक जाते हैं। इस तरह के हालात में विद्यार्थियों को तय समय पर पढ़ाई का मौका नहीं मिल पाता है। इस समस्या के आने के बाद शहर के पंचकूला, कालका, मोरनी और बरवाला सहित अन्य जगहों पर यह प्रशिक्षण शिविर जल्द ही आयोजित किया जाएगा। इससे बच्चों को सही तरीके से शिक्षा मिल सकेगी।
कोट्स...
बच्चों को टैब के माध्यम से बेहतरीन तरीके से पढ़ाए जाने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया जाएगा जिससे कि वह अपना सिलेबस समय पर पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल कौशिक, डीईओ, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें