बैंकों की तर्ज पर लोग अब पोस्ट ऑफिस के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा लोगों को नए साल में मिलेगी। पोस्ट मास्टर आनंद सिन्हा ने बताया कि यहां के पोस्ट ऑफिस में करीब 25 हजार खाताधारक हैं। स्टाफ कम होने से मौजूदा स्टाफ पर वर्कलोड ज्यादा रहता है।
एटीएम से खाताधारकों को जहां फायदा होगा, वहीं वर्कलोड कम होगा। अंबाला पोस्ट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट जेके गुलाटी ने बताया कि अभी यह सुविधा अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, गुड़गांव, फरीदाबाद और रोहतक के पोस्ट ऑफिस के खाताधारकों को मिल रही है।
आनंद सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की शुरुआत हो चुकी है। यहां पर बैंकों की तर्ज पर पासबुक एंट्री की सुविधा भी दी जा रही है।
गुलाटी ने बताया कि 11 नवंबर को इस प्रपोजल को अप्रूवल मिली थी। सेक्टर-15 पंचकूला के पोस्ट ऑफिस में एटीएम मशीन पहुंच गई है। बस इसकी इंस्टॉलेशन का काम बाकी है।