फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा की 45 सदस्यीय कमेटी से पूछताछ करेगी पंचकूला पुलिस, भेजा नोटिस

Sat, 07 Oct 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीती 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को लेकर पुलिस प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय प्रबंधन कमेटी को जांच के संदर्भ में नोटिस भेजा है। नोटिस 25 अगस्त को पंचूकला में हुई हिंसा को लेकर है और इन सदस्यों को इसमें जांच में शरीक किया जाएगा। पुलिस यह जानना चाहती है कि पंचकूला में हिंसा कैसे भड़की व  उसके पीछे किन-किन का हाथ है। इसको लेकर विशेष पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन विपासना इंसां व सीनियर वाइस चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन से भी सिरसा एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी भी विपासना व डॉ. नैन द्वारा दिए गए सवालों के जवाबों से संतुष्ट नहीं है।

वहीं डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उसके द्वारा दिए गए बयान कि वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा में भी रुकी थी, ने डेरा चेयरपर्सन विपासना व डॉ. नैन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है क्योंकि एसआईटी की पूछताछ में दोनों ने यही जवाब दिया था कि हनीप्रीत डेरे में आई थी, मगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भेजा गया नोटिस

डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां - फोटो : File Photo
इनको भेजा गया नोटिस
पंचकूला पुलिस प्रशासन ने जिन 45 सदस्यीय कमेटी को नोटिस भेजा हैं उनमें अमरजीत सिंह नागोकी सिरसा, भीमसेन रतिया, गुरनाम सिंह अंबाला,  कृष्ण कुमार उकलाना, कृष्णपाल कुरुक्षेत्र, रणवीर सिंह एडवोकेट पानीपत, शेर सिंह टोहाना, सुरेश कुमार टोहाना, सतपाल सैनी टोहाना, वेदप्रकाश कुक्कड़ांवाली फतेहाबाद, भुवनेश कुमार रतिया, ईश्वर शर्मा कलायत, रामप्रकाश बलियाली भिवानी, शमशेर सिंह गन्नौर, हरदम सिंह देसूजोधा सिरसा बलवान सिंह दौलतपुर उकलाना, दलबीर बवानीखेड़ा, ओमपाल पिल्लूखेड़ा, प्रेम कुमार कल्याण नगर सिरसा, सुनील कुमार सफीदों, बलराम नरवाना, विजय कुमार खेड़ी चोपटा, रमेश कुमार उचाना, रणधीर सिंह दुराला कुरुक्षेत्र, धर्मवीर दनौदा नरवाना, सुभाष भट्टू, रमेश फतेहाबाद, विजेंद्र झज्जर, दर्शन दारेवाला सिरसा, उमेद फतेहाबाद, धर्मवीर जाजनपुर कैथल, अशोक कुमार रोहतक, हरिकेश ढूढवा कैथल, राजकुमार काकोत कैथल, कृष्ण मनास कैथल, खैराती लाल कैथल, दिनेश मेहता हिसार, ओमप्रकाश भटेजा फतेहाबाद, राजेंद्र नरवाना, जसवंत सोंटा कैथल, राकेश बजाज गांव चामल, भूपेंद्र गांव बेगू, भजनलाल शहीदांवाली, सुरेंद्र छाबड़ा बी ब्लॉक सिरसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें