फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला ने किया करोड़ों की जमीन पर कब्जा, अफसरों ने किया मुआयना

विज्ञापन
​शिवालिक एनक्लेव एसोसिएशन के पदा​धिकारी नगर निगम की कमिश्नर आनिंदिता मित्रा का मिलकर अपनी समस्य
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामेश्वर दास शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद सरबजीत कौर के साथ नगर निगम चंडीगढ़ की कमिश्नर आनिंदिता मित्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को अपने एरिया की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ पंचकूला की ओर से बिना दस्तावेज करोड़ों की जमीन अपना बताने के बारे में जानकारी दी। प्रधान ने कहा कि कमिश्नर ने शिवालिक एनक्लेव की करोड़ों की जमीन को तुरंत कब्जा मुक्त करवाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि आयुक्त ने कहा कि शहर के अन्य विकास कार्यों में व्यस्तता के चलते इस जमीन की तारबंदी करने में देरी हुई, जिसके चलते पंचकूला की ओर से बिना दस्तावेजों के बार-बार दावा करने की कोशिश की गई, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।रामेश्वर दास ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर कुछ ही देर बाद अफसरों की टीम ने एनएसी में पहुंचकर मौका मुआयना किया व संबंधित विभाग को उक्त जमीन की तारबंदी/बाउंड्री व पैमाइश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भी शिवालिक एनक्लेव पदाधिकारियों के साथ पार्षद सरबजीत कौर व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जगतार जग्गा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें