फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में पंजाब की पंचायतों का जलवा, जीते 13 राष्ट्रीय पुरस्कार, मंत्री ने दी बधाई

Thu, 18 Jun 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए वर्ष 2018-19 के पुरस्कारों का एलान कर दिया है। पंजाब की दो ब्लॉक समितियों, 9 पंचायतों, एक ग्राम सभा और एक जिला परिषद का इन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। भारत सरकार के पंचायती राज्य मंत्रालय की तरफ से बढ़िया कारगुजारी और गांवों के विकास में अहम योगदान देने वाली पंचायतों को पंचायत दिवस 24 अप्रैल को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है, लेकिन इस साल कोविड -19 के कारण इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का एलान 16 जून, 2020 को किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने इन पंचायती राज्य संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि इन संस्थाओं की मेहनत से पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और चमका दिया है। अन्य पंचायती संस्थाओं को भी इनसे प्रेरणा लेने के साथ-साथ काम करने का ढंग सीखना चाहिए। 

पुरस्कार के लिए इनका हुआ चयन
विभाग की वित्तीय कमिश्नर सीमा जैन ने बताया कि पंजाब की 7 ग्राम पंचायतों, 2 ब्लॉक पंचायतों और 1 जिला परिषद को बढ़िया कारगुजारी के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें जिला परिषद- मुक्तसर को 50 लाख, ब्लॉक समिति माछीवाड़ा (ब्लॉक माछीवाड़ा, जिला लुधियाना), नवांशहर (ब्लॉक एसबीएस नगर जिला एसबीएस नगर) को 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत रणशीह कलां (ब्लॉक निहाल सिंह वाला, जिला मोगा), गांव बड़ा (ब्लॉक रूपनगर, जिला रूपनगर), गांव भद्दलवड़ (ब्लॉक धूरी, जिला संगरूर), गांव ढकोरा कलां (ब्लॉक माजरी, जिला एसएएस नगर), गांव रुरेवाल (ब्लॉक माछीवाड़ा, जिला लुधियाना), गांव सीचेवाल (ब्लॉक लोहिया खास, जिला जालंधर) और गांव टहना (ब्लॉक फरीदकोट, जिला फरीदकोट) को 5 से 10 लाख दिए जाएंगे।

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
पंजाब राज्य ग्रामीण विकास संस्था की राष्ट्रीय पुरस्कारों की नोडल अधिकारी डॉ. रोजी वैद्य ने बताया कि इन पुरस्कारों के अलावा ग्राम सभा की बढ़िया कारगुजारी वाली ग्राम पंचायत को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार भी दिया जाता है। पंजाब की ग्राम पंचायत रणसीह कलां (ब्लॉक निहाल सिंह वाला, जिला मोगा) को इस इनाम के लिए चुना गया है, जिसकी राशि 10 लाख है।

जीपीडीपी पुरस्कार
केंद्र सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पुरस्कार भी दिया जाता है। यह पुरस्कार उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है, जिन्होंने पंचायती राज्य मंत्रालय द्वारा जारी मॉडल के अनुसार ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) बनाई हो। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत छीना (ब्लॉक धारीवाल, जिला गुरदासपुर) को मिला है, जिसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड
पंचायती राज्य मंत्रालय द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए काम करने वाले हर राज्य में से एक बच्चों के लिए सुखदाई ग्राम पंचायत को 5 लाख की इनामी राशि वाला चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवॉर्ड दिया जाता है। जो ग्राम पंचायत असरपुर (ब्लाक सनौर, जिला पटियाला) ने हासिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें