फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Panchayat Election: सितंबर में होंगे पंचायत चुनाव, सरकार की हरी झंडी, अधिसूचना जारी

Sat, 23 Jul 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पिछले डेढ़ साल से लंबित चल रहे पंचायत चुनाव को सितंबर माह में कराने के लिए राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पंचायती राज विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिसचूना जारी कर दी है। अधिसूचना में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को कहा गया है कि 30 सितंबर तक प्रदेश में पंचायतों के चुनाव, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाएं जाएं।

विज्ञापन


केवल जिला कुरुक्षेत्र के खंड लाडवा की ग्राम पंचायत समालखा को छोड़ने को कहा गया है। इस बार हरियाणा में 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पिछली बार कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 6228 हो गई है। हालांकि, अभी तक सिसाय, बास को नगर पालिका से दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने और हेली मंडी और पटौदी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए आसपास के 10 गांवों में इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है। जल्द ही इनको लेकर भी फैसला होना है।
 
मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें