लोहड़ी के मौके पर पेनासोनिक अपने उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षण योजना लेकर आया है।
योजना के मुताबिक पेनासोनिक के एक उत्पाद की खरीद पर ग्राहक को एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा।
कंपनी ने दावा किया है कि हर स्क्रैच कार्ड पर एक उपहार पक्का मिलेगा।
यह योजना सात से जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी।
रीजनल मैनेजर एसएस गोगिया ने बताया कि कंपनी का हमेशा से मकसद रहा है कि वे अपने ग्राहकों को लेटेस्ट तकनीक से अपडेट रखेंगे।
त्योहारों व खास मौकों पर उनके साथ जुड़े रहने का अहसास ग्राहकों को मिलता रहना चाहिए।