फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डिजीटल के लिए... पाकिस्तान से ड्रोन से घुसपैठ की साजिश फायरिंग कर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बाॅर्डर एरिया में बीएसएफ ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन



पठानकोट। भारत पाकिस्तान सीमा पर पहाड़ीपुर और ताश के बीच पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने खदेड़ दिया। तीन दिन में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है, जिस पर बीएसएफ के जवान व सुरक्षा एजेंसिया नजर बनाए हुए हैं। आशंका है कि पाकिस्तान फिर से पठानकोट में बड़ी साजिश की प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात दस बजे छह राउंड फायर कर ड्रोन को बाॅर्डर से खदेड़ा है। इसके बाद बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पठानकोट ग्रामीण के डीएसपी जैमल सिंह ने बताया कि बीएसएफ व पुलिस की ओर से बाॅर्डर एरिया में तीन किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें