फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, वायुसेना ने खदेड़ा, लोगों ने सुनी धमाकों की आवाज

Fri, 05 Apr 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक अप्रैल को तड़के 3.30 बजे पाकिस्तान के एफ-16 विमान भारतीय सीमा के करीब देखे गए थे। जिन्हें वायुसेना के मिराज और सुखोई विमानों ने खदेड़ दिया था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 10.15 बजे पंजाब की खेमकरण सीमा से ड्रोन भेजा। इसे भारतीय रडार ने पकड़ लिया और चौकसी बढ़ा दी गई। इसके बाद वायुसेना ने ड्रोन को खदेड़ दिया। इस दौरान तीन धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं।

इसके बाद खेमकरण सेक्टर में ब्लैकआउट कर दिया गया। खेमकरण सेक्टर के रत्तोके गांव में लगाए गए रडार में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सेना और वायुसेना सजग हुई और पाकिस्तानी ड्रोन को खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक के बाद एक तीन धमाके हुए और ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में वापस लौट गया। ड्रोन पाकिस्तान में सुरक्षित लौटा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

इसको लेकर गांव मैदीपुर, मस्तगढ़, राजुके, खेमकरण, गजल, तूत भंगाला, वुडबुडा क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटे तक ब्लैकआउट रहा। गांव रत्तोके के सरपंच कुलबीर सिंह, माछीके के निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन धमाकों की आवाज सुनी। इसके बाद बिजली गुल हो गई। 11 बजे तक पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को गांव मैदीपुर के डिफेंस रेंज के पास ही बीएसएफ ने रोक लिया।

खेमकरण सेक्टर में तैनात सेना की 77 बटालियन चौकस थी, जिस कारण ड्रोन को खदेड़ दिया गया। मौके पर भिखीविंड के डीएसपी एसएस मान, खेमकरण के थाना प्रभारी परमजीत कुमार भी पहुंचे, लेकिन उनको डिफेंस रेंज से आगे नहीं जाने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें