फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 लाख की रंगदारी के लिए पाकिस्तानी डाॅन ने एनआरआई के घर पर चलवाईं गाेलियां

Tue, 24 Jun 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। महानगर में गुलाब देवी रोड स्थित अमन नगर में सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एनआरआई के घर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने गुगों के जरिये करवाई है, क्योंकि पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाने वाले जतिंदर सिंह ने उसे रंगदारी नहीं दी थी। भट्टी ने 30 लाख रुपए मांगे थे। न देने पर फायरिंग करवाई गई। वहीं, फायरिंग का वीडियो बनाकर भट्टी ने एनआरआई को भेजा। एनआरआई जतिंदर ने अपने परिवार को फोन किया तो पिता बोले कि घर के गेट पर गोलियां चली हैं। क्राइम सीन से 4 खोल मिले हैं।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शूटर्स की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें एक शूटर्स दोनों हाथ से गोलियां चला रहा है। अमन नगर के बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिंदर सिंह 15 साल से पुर्तगाल में है। वहां उसका रेस्टोरेंट है। बेटे ने बताया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के डॉन भट्टी ने उससे 30 लाख की रंगदारी मांगी। न देने पर उसके घर पर फायरिंग की धमकी दी। रात बेटे का फोन आया कि क्या घर के बाहर गोलियां चली हैं। उन्होंने बताया कि आवाज सुनाई दी है। वे लोग घर में ही हैं और बाहर नहीं गए। इसके बाद बलवीर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी। बता दें कि यह पहली बार है कि शहजाद भट्टी के गुर्गे पंजाब में रंगदारी के लिए खुलेआम गोलियां चलाते देखे गए हैं। अभी कर भट्टी पंजाब में जीशान अख्तर के संपर्क में था, जिसका बाबा सिद्दकी व यू ट्यूबर रोजर संधू की कोठी पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में हाथ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें