फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पाकिस्तान बाहर, एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में खेलेगा बांग्लादेश, पंजाब में 27 से शुरू होंगे मुकाबले

Sun, 11 Oct 2026 04:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में प्रस्तावित पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद उसकी जगह बांग्लादेश की टीम खेलेगी। इसके बावजूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रस्तावित पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद उसकी जगह बांग्लादेश की टीम खेलेगी। इसके बावजूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लीग चरण के सभी मुकाबले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। एशियन हॉकी महासंघ की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चार नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे। पांच नवंबर को इसी मैदान पर कांस्य पदक और खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

तटस्थ स्थान पर मैच कराने की मांग ठुकराई
पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा संवेदनशील संबंधों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में कराने या अपने मुकाबले तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी। एशियन हॉकी महासंघ ने यह मांग स्वीकार नहीं की। इसके बाद पाकिस्तान ने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया। उसकी जगह खेलने के लिए बांग्लादेश ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पहला मुकाबला अब बांग्लादेश से
मेजबान भारतीय टीम 27 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उसे चीन, जापान, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया की चुनौती का सामना करना होगा। भारत अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। घरेलू मैदान पर खेलने के कारण भारतीय टीम के प्रदर्शन पर दर्शकों की खास नजर रहेगी। जालंधर और मोहाली में होने वाले मुकाबलों से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें