फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की फायरिंग पर पाक तस्कर भागे, 5 किलो हेरोइन बरामद

Tue, 31 Dec 2019 02:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेरोइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

घनी धुंध की आड़ में रविवार रात सरहद पर भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाक तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग की। इस पर तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं पर छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने सोमवार सुबह सर्च आपरेशन दौरान सरहद से हेरोइन के दस पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन पांच किलो 190 ग्राम आंका गया है। घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत ममदोट स्थित बीओपी मस्ता गट्टी के पास घटी है।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बटालियन-29 के जवान बीएसएफ की बीओपी मस्ता गट्टी के नजदीक सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। घनी धुंध में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सरहद पर छाए सन्नाटे में बीएसएफ जवानों को फेंसिंग पार पाक तस्करों की हरकत महसूस हुई। इस पर जवान सतर्क हो गए, पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में घुस कर फेंसिंग पार से हेरोइन के पैकेट फेंकना शुरू किए। इस फर बीएसएफ जवानों ने अंदाजे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। 

फायरिंग होते ही तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों की अगुवाई में जवानों ने घटनास्थल पर सर्च आपरेशन शुरू किया। जवानों को पीले रंग की टेप में लिपटे हेरोइन के दस पैकेट मिले। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पैकेटों में भरी हेरोइन का वजन पांच किलो 190 ग्राम है। 
विज्ञापन


इस वर्ष सरहद से पकड़ी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन
बीएसएफ ने इस साल पाक तस्करों की तरफ से भारतीय तस्करों के लिए सरहद पर फेंकी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसके अलावा बीएसएफ ने सरहद से पर घूमते हुए संदिग्ध 83 भारतीय व्यक्ति पकड़ने के अलावा ग्यारह भारतीय तस्करों को दबोचा है। इसी तरह विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियार बारह, गोला-बारूद 468, इंडियन मोबाइल सिम कार्ड 18, पाक मोबाइल सिम कार्ड 21, इंडियन मोबाइल 18 व पाक तस्करों की ओर से गिफ्ट में भारतीय तस्करों को भेजी एक किलो 139 ग्राम अफीम पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें