फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा में घुसे आंतकी को बीएसएफ ने मार गिराया, पाक करेंसी बरामद

Mon, 27 Mar 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को बार्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। घटना सीमा के साथ सटे बमियाल सेक्टर के पहाड़ीपुर पोस्ट में हुई। पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में आधा किलोमीटर से अधिक अंदर घुस चुका था।
विज्ञापन


घुसपैठिये के पास से बीएसएफ को पाकिस्तानी करेंसी, शॉल के अलावा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इससे घुसपैठिये की पहचान नहीं हो सकी है। फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठिये के पाक नागरिक होने से साफ इंकार कर दिया। बीएसएफ ने जिला पुलिस को घुसपैठिये का शव सौंप दिया है। 

सोमवार सुबह करीब छह बजे सीमा के साथ सटे बमियाल सेक्टर के पहाड़ीपुर पोस्ट में एक घुसपैठिये को भारतीय सीमा में घुसते हुए देखा गया। घुसपैठिया जीरो लाइन से भारतीय सीमा में करीब 550 मीटर अंदर घुस चुका था। घुसपैठिये को देख बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा। इस पर घुसपैठिये ने पीछे भागने की कोशिश की। यह देखकर बीएसएफ की 132 बटालियन के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी और घुसपैठिये को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन

border - फोटो : PTI
बीएसएफ ने घुसपैठिये से एक शॉल के अलावा 505 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की है। शव को कब्जे में लेने के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग की। फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठिये को पाक नागरिक मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद बीएसएफ ने  थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस को घुसपैठिये का शव सौंप दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी हेडक्वार्टर गुलनीत खुराना के अनुसार पुलिस ने फारनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पूरे इलाके में गहन छानबीन चल रही है। यह तस्दीक की जा रही है कि कहीं इसके साथ कोई और तो नहीं था जो पहले ही घुस गया हो। सुरक्षा बल के अधिकारी अब मारे गए घुसपैठिए की पहचान की कोशिश भी कर रहे हैं। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में 19 मार्च को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्र रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें