फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गोलीबारी से सीमावर्ती गांव में दहशत

Mon, 05 Jan 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन का सिलसिला जारी है। शनिवार रात पाक की ओर से एक बार फिर गोलीबारी के कारण जिले के गांव प्लाह में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। फायरिंग की वजह से गांव के एक मकान की दीवार को मामूली क्षति पहुंची है। उधर, घटना के बाद से जिले के सीमावर्ती इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि पाक की ओर से सबसे पहले जम्मू-कश्मीर की सीमा में शामिल बीएसएफ की पहाड़पुर चौकी पर फायरिंग की गई। इसके कुछ ही देर बाद गांव प्लाह क्षेत्र में भी गोलीबारी की गई। इससे गांव के बलकार सिंह के मकान की दीवार को क्षति पहुंची है।

गोलीबारी के दौरान बलकार सिंह का परिवार मकान के अंदर मौजूद था। संयोग ही था कि इस गोलीबारी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उधर, गोलीबारी के बाद से ही इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। प्लाह, दनवाल और फतेहपुर जैसे गांव जेएंडके के कठुआ और पाक सीमा के निकट स्थित हैं।
विज्ञापन


यह गांव नरोट जैमल सिंह और बम्याल ब्लाक क्षेत्र में शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिन से पाकिस्तान की ओर से कठुआ और सांबा इलाके में लगातार फायरिंग की जा रही है। इससे सीमावर्ती गांवों के लोगों का सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें