चंडीगढ़। पूर्वांचल विकास महासंघ ट्राइसिटी चंडीगढ़ की ओर से भरत तिवारी की याद में रविवार को ग्राम दरिया के बाबा बालक नाथ मंदिर में हवन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी ने की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए हवन किया और बिहार पुलिस के खिलाफ विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की। महासंघ ने आरोप लगाया कि गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने वाले भरत तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके परराकेश पांडे, अजय पांडे, निक्कू पांडे, संटू सिंह, सतिंदर राय, दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।