फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के लिए राहत भरी खबर, स्क्रीनिंग को लेकर पंजाब CM का बड़ा ऐलान

Sun, 10 Dec 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
padmavati - फोटो : डेमो इमेज
विज्ञापन
विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के लिए राहत भरी खबर है। स्क्रीनिंग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार मीडिया पर किसी तरह की सेंसरशिप के विरोध में है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी मीडिया संस्थाओं को एक समान अवसर उपलब्ध कराने की अपनी वचनबद्धता फिर दोहराई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में विवादित फिल्म पद्मावती की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जाएगी।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कंफेडरेशन एंड न्यूज पेपर एंड न्यूज एजेंसी एंप्लाइज आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित समागम में सीएम ने पद्मावती फिल्म बनाने वालों को दी जा रही धमकियों को गलत बताया। साथ ही कहा कि संबंधित राज्य सरकारों को ऐसी धमकी देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, उन्हें सलाखों के पीछे बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इतिहास उचित संदर्भ में पेश करें फिल्मकार

Padmavati
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आजाद देश है और यहां सभी को अपने व्यापारिक मौके पूरी आजादी के साथ चलाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वालों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और इतिहास को उचित संदर्भ में पेश करना सुनिश्चित करना चाहिए।

कैप्टन ने कहा कि भिन्न ऐतिहासिक संदर्भ हो सकते हैं, लेकिन पूरी तरह गलत ऐतिहासिक तथ्यों को पेश नहीं किया जाना चाहिए। इस दौर में यह बात और भी जरूरी बन गई है कि ऐतिहासिक तथ्यों को सही तरीके से पेश किया जाए। क्योंकि मौजूदा समय बच्चे पढ़ने की जगह ऑडियो वीडियो माध्यम के द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें