फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टट्रैक पोर्टल से 16 महीनों में 20 हजार से अधिक आवेदनों को मंजूरी : अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। उद्योग और वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत पंजाब सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल से 16 महीनों में 20 हजार से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी गई है जिससे निवेशकों और कारोबारियों को बड़ा फायदा हो रहा है। सिंगल-विंडो पोर्टल 45 दिनों के भीतर मंजूरी सुनिश्चित कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निवेशक और कारोबारी fasttrack.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं और बिना किसी देरी के उनके आवेदनों को तय समय के अंदर मंजूरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि 10 जून 2025 को यह पोर्टल लॉन्च किया गया था जिसके लिए अच्छा रिस्पांस मिला है। पंजीकरण के बाद निवेशक नए निवेशों के लिए आवेदन करने, मौजूदा परियोजनाओं संबंधी सेवाएं लेने, ई-वॉलेट लेन-देन की सुविधा और अपनी परियोजनाओं की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए समर्पित डैशबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं। अरोड़ा ने बताया कि यह पोर्टल इन्वेस्ट पंजाब के निवेश सुविधा संबंधी प्रयासों को और मजबूत कर रहा है और इसके माध्यम से पंजाब नए निवेशों को आकर्षित करने, मौजूदा उद्यमों को सहयोग देने और निरंतर औद्योगिक विकास को गति देने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें