फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी हमारी, करेंगे सहायता : जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व भाजपा सांसद सत्यपाल जैन ने सोमवार को पंजाब राजभवन में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। जैन ने प्रशासक को विश्वास दिलाया कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास के मामले में समाज कल्याण समिति उनको पूरा सहयोग देगी। उन्होंने प्रशासक को इस संबंध में केंद्र सरकार के निर्देश आने के बाद तुरंत उठाए गए कदमों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। जैन ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने इन बच्चों के पुनर्वास के लिए कुछ फैसले लिए हैं। इस संबंध में समाज कल्याण समिति की एक बैठक अगले सप्ताह होगी, जिसमें इस बारे में विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की संख्या 40-50 है। इन बच्चों का पुनर्वास करना समस्त चंडीगढ़ वासियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें