फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 20 के सरकारी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20डी के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने मंगलवार को बीएड और पीजीडीजी एंड सी कोर्सों के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी भितिहरानंद उपस्थित थे। अपने प्रवचन में स्वामी भितिहरानंद ने जीवन में संतुलन के महत्व और सोच-समझकर चुनाव करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युद्धभूमि में अर्जुन के संकोच की कथा सुनाई। बताया कि कैसे श्री कृष्ण के मार्गदर्शन ने उन्हें स्पष्टता पाने में मदद की। प्राचार्या डॉ. सपना नंदा ने उन्हें भावी शिक्षक कहकर संबोधित किया और उन्हें उनके महान कर्तव्य की याद दिलाई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों को तैयार करने के कॉलेज के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जो भावी पीढ़ियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें