सेक्टर-17 प्लाजा में अमर उजाला की तरफ से ऑटो और प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन 24 व 25 फरवरी को होगा। यह रीजन का सबसे बड़ा ऑटो एंड प्रॉपर्टी एक्सपो होगा।
एक्सपो में आधुनिक और लग्जरी युक्त फ्लैट के साथ हर वर्ग के सपने के घर का ध्यान रखते हुए बुकिंग भी की जाएगी। साथ ही हर जरूरत के लिहाज से फोर एवं टू व्हीलर भी नई-नई स्कीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। एक्सपो की अधिक जानकारी के लिए 9988977544 पर संपर्क किया जा सकता है।