फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना नंबर वाहन और निजी ढाबों पर खड़ी होने वाली सरकारी बसों पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा- बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी प्राइवेट ढाबे पर खड़ी न मिले। साथ ही बिना नंबर के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा कोई वाहन पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी महाप्रबंधकों (जीएम) को प्रतिदिन बस स्टैंड का निरीक्षण करने और प्रदेश में बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज ने कहा कि प्रदेश के सभी बस स्टैंडों पर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, लाइट व पंखों समेत अन्य रखरखाव के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं की प्रतिदिन जांच करवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार से रेलवे ने यात्रियों के लिए कैंटीन बनाई है, उसी तर्ज पर बस स्टैड पर कैंटीन बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर सड़क पर लगाए जाएं स्पीड बोर्ड

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विज ने अधिकारियों को प्रदेश की हर सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाने और दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को वेतन समय पर देने और किसी भी कर्मचारी-अधिकारी की पदोन्नति न रोकने के लिए निर्देश दिए। बस ड्राइवर व कंडक्टर की फिटनेस के लिए नीति बनाने को कहा। बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, राज्य परिवहन विभाग के निदेशक सुजान सिंह, परिवहन आयुक्त यशेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें