फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे, इन सात जिलों में धुंध का अलर्ट

Sat, 23 Dec 2023 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

Punjab Weather News: बठिंडा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार को पटियाला, बठिंडा व लुधियाना का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लुधियाना का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहले की तुलना में दिन में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। बठिंडा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सात जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में घनी धुंध पड़ सकती है। वहीं, पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

बाकी प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री, पठानकोट का 7.2 डिग्री, फरीदकोट का 5.4 डिग्री, बरनाला का 5.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.9 डिग्री, जालंधर का 4.8 व मोगा का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री  सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 22.8 डिग्री  सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें