फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल ने भगोड़ा पकड़ा, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने सात साल से फरार चल रहे एक भगोड़े को मौलीजागरां से रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंचकूला स्थित राजीव कॉलोनी निवासी धीरेंद्र प्रताप उर्फ मेला (34) के रूप में हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने 19 मई 2006 को आरोपी के खिलाफ आईपीसी 324 के तहत मामला दर्ज किया था। पेशी में नहीं आने के चलते 19 दिसंबर 2012 को अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया था। रविवार को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को सूचना मिली कि सात साल से भगोड़ा युवक मौलीजागरां के पास घूम रहा है। सूचना पर ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपी को मौलीजागरां स्थित मस्जिद के पास से दबोच कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें