पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
माटी के पहलवान रह चुके महावीर फौगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता फौगाट भले ही जाट आरक्षण के पक्षधर हैं लेकिन इसकी आड़ में होने वाले किसी भी दंगे से वे सहमत नहीं हैं। पहलवान महावीर फौगाट और खुद गीता व बबीता ने कहा कि पहले भी आरक्षण के नाम पर पूरा हरियाणा जल गया और समाज में बंटवारे की नौबत आ गई थी।
फौगाट परिवार ने इस बार के आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने पर समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज अपने हक की लड़ाई शांतिपूर्वक ढंग से लड़ने का अधिकारी है।
हिंदू स्कूल में कुश्ती खेल नर्सरी के उद्घाटन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पहलवान महावीर फौगाट ने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर उन्हें अभिभावकों का सहयोग और उचित मंच मिले तो हजारों गीता और बबीता पैदा की जा सकती हैं। गीता ने कहा कि हिंदू पब्लिक स्कूल में उनके पिता के नाम से देश की पहली खेल नर्सरी खुली है जो भविष्य में न केवल देश बल्कि विदेश में भी अपना और देश का नाम रोशन करेंगे।